बस्ती: महाकुंभ हादसे में मृतकों की सही संख्या सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Basti, Basti | Feb 4, 2025 महाकुंभ में हुये हादसे में मृतकों की संख्या सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के उपरान्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा महाकुंभ हादसे में मरने वालों की संख्या को लेकर देश भर में तरह तरह की बातें हो रही हैं।