जमुई: सतगामा के पास पेड़ गिरने से एक घंटे तक जाम, बारिश के बीच आवागमन ठप
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 मलयपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। घटना से करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने पेड़ हटाकर मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया।