बीकानेर: 19 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के सामने धरना दिया
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की ओर से सोमवार को शिक्षा निदेशालय के समक्ष संभाग स्तर का धरना लगाया गया। धरने में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भेराराम बिश्नोई ने बताया कि संगठन 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का समा