पीरो: दिनदहाड़े दुस्साहस, शिक्षक के घर के सामने से बाइक उड़ाई, मास्टर-की से लॉक तोड़कर फरार
Piro, Bhojpur | Jun 16, 2026 अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं रह गई है। ताजा मामला पीरो नगर के वार्ड संख्या 26 स्थित ब्रह्मर्षि नगर का है, जहां प्लस टू विद्यालय पीरो के शिक्षक विकास चंद्र की बजाज प्लेटिना बाइक उनके ही घर के सामने से चोरी कर ली गई। पीड़ित शिक्षक विकास चंद्र, जो प्रो. जगन्नाथ सिंह के पुत्र हैं।