Follow..कोटा मंडल में मथुरा-सवाई माधोपुर ट्रेन में लगी आग, हिंडौन स्टेशन की घटना,
स्टेशन स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
कोटा। हिंडौन स्टेशन पर गुरुवार को मथुरा-सवाई माधोपुर पैसेंजर ट्रेन (54794) में अचानक आग लग गई। स्टेशन स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। बाद में आग वाले डिब्बे को हिंडौन स्टेशन पर ही काटकर बाकी ट्रेन को आगे सवाई माधोपुर के लिए रवाना किया गया। इस घटना के चलते हिंडौन स्टेशन पर यह ट्रेन करीब पौने दो घंटे खड़ी रही।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
Sangod, Kota | Jun 5, 2026