मानपुर: एसडीएम मानपुर ने ग्राम झाल स्थित झाल घाट में नाव संचालन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Manpur, Umaria | May 19, 2026 ग्राम झाल पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मानपुर हरनीत कौर कलसी द्वारा सोन नदी स्थित झाल घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर संचालित नावों के द्वारा ग्राम झाल से ग्राम विजयशोता तक संचालन करना पाया गया।SDM हरनीत कौर कलसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मानकों की समीक्षा करते हुए नाव संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।