नरकटियागंज प्रखंड के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। मामले में नाबालिग के परिजन ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसका अपहरण कर लिया गया है। अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।