शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर हालत होने की वजह से डाक्टर ने दोनों को बेतिया रेफर कर दिया है।