पकड़ी ढाला गांव के वार्ड संख्या 12 में सोमवार शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जबकि घर में रखा बाइक, आरा मशीन, अनाज, कपड़े और आभूषण समेत लाखों का सामान जल गया। प्रखंड प्रमुख सेनैना देवी ने आग लगने की पुष्टि की। प्रमुख प्रतिनिधि चंदन साह ने बताया कि अचानक आग लगी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।