नरकटियागंज- सहोदरा मुख्य मार्ग में पकड़ी ढाला पेट्रौल पंप के पास नियंत्रित हुआ टेंपो एक पेड़ से जा टकराया, जिसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गए हैं। हालांकि गंभीर स्थिति में तीन घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।