नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के शेरहवा पंचायत स्थित सिरिसवा बहुआरवा वार्ड नंबर 11 में देर रात अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में स्थानीय निवासी उपेंद्र शर्मा और दीनानाथ कुशवाहा के घर पूरी तरह खाक हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दोनों मकान आग की लपटों में घिर गए।