गुमला: पुलिस एसोसिएशन भवन में तीन सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई
Gumla, Gumla | Feb 1, 2025 थाना रोड गुमला स्थित पुलिस एसोसिएशन भवन के सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर तीन पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ विदाई दी गई। सेवानिवृत होने वालों में पुअनि अर्जुन प्रसाद सिंह, सअनि गोविंद सोरेन और सअनि अनवर अंसारी शामिल है। वही मौके पर सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा तीनों पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी और अनुशासन से कार्य किया।