पटियाली: कादरगंज गंगा पुल पर मैक्स पिकअप और छोटा हाथी की आमने-सामने भिड़ंत, दर्जन भर से अधिक घायल
कासगंज। कादरगंज गंगा पुल पर रविवार सुबह मैक्स पिकअप और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुल के दोनों ओर कुछ देर जाम लग गया। पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराया और घायलों को कादरचौक सीएचसी भेजा। हादसे में पिकअप चालक संजय समेत छोटा हाथी में सवार 15 लोग घायल हुए। 8 घायलों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया। अधिकांश घायल मगथरा गांव के हैं।