मेसकौर: बिजूबिगहा पंचायत के ओडीएफ गांव का किया गया वेरिफिकेशन
बूधवार को मेसकौर के बीजूबिगहा पंचायत में ओडीएफ गांव मेढ़कुरी, परोरिया और बीजूबिगहा का आगा खां फाउंडेशन के स्टेट हेड अनुपम कुमार ने वेरिफिकेशन किया है। सभी ग्रामीणों को अपने मुहल्ले का साफ सफ़ाई रखने का निर्देश दिया गया। मौके पर एलएसबीए के नवादा ज़िला समन्वयक राजु कुमार, नीतीश कुमार,मुखिया प्रतिनिधि समशेर दास, पंचायत सचिव राजु कुमार आदि उपस्थित थे।