मेसकौर: सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर के प्रागंण में भुगर्व जल की गुणवत्ता और मात्रा का अनुसंधान हेतु किया गया हीरा बोरिंग
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सौजन्य से मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी में भूगर्व जल की गुणवत्ता और मात्रा के अनुसंधान को लेकर हीरा बोरिंग किया गया। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के डीआईसी एसएस पाठक ने बतलाया कि हमलोगो का काम इस योजना को सफलता पूर्वक संचालित करने की है।इसके अन्तर्गत सीतामढ़ी में 650 फिट गहरी 6.5 इंच चौड़ी हीरा बोरिंग किया जाना है।