मेसकौर: मिर्जापुर पंचायत के उपसरपंच के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
मिर्जापुर पंचायत के उपसरपंच अजीत कुमार के खिलाफ वार्ड नंबर 03 के पंच सदस्या प्रियंका कुमारी के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मंगलवार को मिर्जापुर पंचायत भवन में चर्चा हेतु श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार की देख रेख में एक बैठक बुलाई गई। 13 पंच में मात्र 5 पंच सदस्य ही उपस्थित हो सके। जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।