मेसकौर: बीजूबिगहा के विद्यालय खेल परिसर में बीजूबिगहा की टीम ने क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जेठियन टीम को हराया
रविवार को मेसकौर प्रखंड के आदर्श युवा क्लब द्वारा बीजू बीघा स्थित केशव राम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बीजू बिगहा की टीम ने ओरई जेठीयन टीम को 30 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाडी राजू खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग लिया है।