जगदलपुर: इंद्रावती नदी सूखने का खतरा, किसानों ने पानी की मांग को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
जिले के इंद्रावती नदी में पानी कम होने से प्रभावित किसानों ने आज गुरुवार शाम 4 बजे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ किसानों ने मांगे जल्द पूरी नही होने पर चक्काजाम करने की बात भी कही है। बस्तर जिले के तीन लोहंडीगुड़ा, बस्तर और तोकापाल ब्लॉक के किसान अपनी मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में शहर पहुंचे थे।