बख्शी का तालाब: इटौंजा ओवरब्रिज के नीचे भीषण जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था ध्वस्त हुई
इटौंजा ओवरब्रिज के नीचे भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी, जब जाम में एंबुलेंस घंटों फंसी रही। इसके बावजूद यातायात सुचारु कराने में देरी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।