बांका: भलुआ गांव में छत की सीढ़ी से गिरकर महिला जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
Banka, Banka | Mar 7, 2026 भलुआ गांव में छत की सीढ़ी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी शीला देवी के रूप में हुई है। जख्मी का प्राथमिक उपचार शनिवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। बताया गया कि शीला देवी घर के काम के दौरान छत पर जा रही थीं, इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।