जीरापुर: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर,तिरंगे के साथ निकली रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा जीरापुर नगर, देश भक्ति के गूंजे तरान
जीरापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीरापुर में तिरंगा रैली निकाली गई। आज गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि, नगर के जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत