हुज़ूर: नववर्ष के जश्न पर भोपाल पुलिस सख्त, रात 12:30 बजे के बाद डीजे या तेज संगीत की अनुमति नहीं
Huzur, Bhopal | Dec 31, 2025 भोपाल में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर की रात 12:30 बजे के बाद किसी भी तरह के जश्न, डीजे या तेज आवाज में संगीत की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।