पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लखापुर के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। लखापुर के पास अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में सगीर अहमद और अरहान खान घायल हो गए। दोनों कादरगंज से म्याऊं लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें पटियाली सीएचसी पहुंचाया, सगीर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया।