#विश्वनाथ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 55 वर्ष की गौरवमय यात्रा और प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न
👉विश्वनाथ चारिआली के हिमालय विवाह भवन में विश्वनाथ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 55 वर्ष की गौरवमय यात्रा और आधिकारिक सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।जोकि 1971 में स्थापित इस संस्था ने आज 55 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
👉समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वनाथ विधानसभा के विधायक पल्लव लोचन दास, विश्वनाथ जिले की जिला आयुक्त करबी सैकिया कारन, विश्वनाथ नगरपालिका के अध्यक्ष अमरज्योति बरठाकुर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के राज्य पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष भास्कर बोरा, महासचिव सहित चैंबर के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।