चाचौड़ा: कोन्याकला में प्रेमिका से मिलने गए AAP नेता के भांजे की हत्या, ससुराल वालों ने पीटा, मामला दर्ज
चाचौड़ा थाना के कोन्याकला गांव में AAP नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के भांजे गिरीश मीणा उम्र 32 साल ग्राम तुलसीखेड़ी की बीती रात को हत्या हो गई। 4 अप्रैल को परिजनों ने कहा, दोस्त कृष्ण गोपाल मीणा के साथ कार से बीती रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के ससुराल वालों ने स्कूल के पास पड़कर मारपीट की, अस्पताल में मौत हुई। पुलिस जांच जारी है।