मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के फुदेना चौक के समीप आई बारात में जमकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। यह घटना का विडियो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे से विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीते 15 मई की रात की बताई जा रही है।