बड़ीसादड़ी। जिंक अपशिष्ट यानी जीरो फिक्स मिश्रित मलबा हटाने की मांग को लेकर ‘जहर मुक्त बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति’ का जनआंदोलन मंगलवार को 14वें दिन और तेज हो गया। कस्बे में बंद का यह दूसरा दिन रहा। तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक जुटे।