हरनौत: तेलमर में पिता ने 4 वर्षीय बेटे को टॉयलेट करने पर पीटा, मौत के बाद शव झाड़ी में फेंका; माता-पिता गिरफ्तार
नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत तेलमर थाना क्षेत्र के बनगच्छा गांव के समीप सड़क किनारे झाड़ी से 4 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता और माता को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी सुनील मांझी, के 4 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को कर