चाईबासा: सदर अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए 2 मई को विशेष कैंसर ओपीडी शिविर, 8 मई को निशुल्क नेफ्रोलॉजी शिविर
सदर अस्पताल चाईबासा में अगले 2 मई को कैंसर रोगियों के लिए विशेष ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 8 मई को किडनी रोगियों के लिए विशेष निशुल्क नेफ्रोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान कोलकाता से आए डॉ राजीव भट्टाचार्य कैंसर रोगियों को परामर्श देंगे जबकि किडनी से संबंधित परामर्श के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ नवीन कुमार वर्णवाल उपस्थित रहेंगे।