सरदारपुर: सरदारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 4 लोग दबे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने निकाला, डॉक्टर भाई ने दिया CPR
Sardarpur, Dhar | Oct 20, 2025 सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर सरदारपुर में साईं मन्दिर के समीप एक ट्रैक्टर रात्रि में पलटी खा गया। इस हादसे में 4 लोग दब गए। इसी दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी व उनके भाई डॉ. महेश चौधरी ने सभी को निकाला व एक व्यक्ति को सीपीआर भी दिया। घायलों को रात्रि में ही सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भेजा गया।