गुन्नौर: कस्बा बबराला में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में बेल्टें और ईंट-पत्थर चले, चार लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर के सामने मंगलवार रात करीब 8 बजे मामूली कहासुनी चलते दो पक्षों में जमकर बेल्टें और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ।