हथुआ: मीरगंज में हत्या के प्रयास कांड के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज थाना कांड संख्या-313/26 में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।