बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प: वीरपुर में चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश ने अभियंताओं व कर्मियों को दिलाई शपथ।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर वीरपुर स्थित कौशिकी भवन के सभागार में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश के नेतृत्व में अभियंताओं एवं कर्मियों ने बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ली। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने समाज में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है और इसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के सभी अभियंता एवं कर्मी उपस्थित रहे।