कुटुंबा: अंबा में तुलसी जयंती समारोह और सतबहिनी मंदिर में लाइटिंग व पेंटिंग को लेकर न्यास समिति की बैठक, 3 अगस्त को मनाई जाएगी जयंती
अंबा स्थित सुप्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर परिसर में तुलसी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस आशय का निर्णय मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में ली गई है. बैठक में न्यास समिति के सदस्यों के अलावा बुद्धिजीवी व समाजसेवी भी शामिल हुए. अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह ने की. इस दौरान सबसे पहले मंदिर के लाइटिंग एवं पेंटिंग कराए जाने को लेकर चर्चा की गई.