कुटुंबा: वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान, बिहार में वैश्य समाज की 32 उपजातियां राजनीतिक में उपेक्षित
कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व वैश्य चेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष ई सुंदर साहू ने किया. जनसंपर्क अभियान के उपरांत अंबा में एक बैठक की गई. अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता ने किया.