कुटुंबा: एनएच 139 पर छक्कनबार गांव के समीप अनियंत्रित हाइवा ने कार में मारी जोरदार टक्कर, चार कार सवार घायल, कार के उड़े परखच्चे
एनएच 139 पर कुटुंबा थाना क्षेत्र के छक्कनबार गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चारो युवक एक ही कार पर सवार होकर कही जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित हाइवा ने कार में टक्कर मार दिया, जिससे चारो घायल हो गए.