कुटुंबा: सोनार खाप गांव के समीप पुलिस ने 130 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक भी की ज़ब्त
कुटुंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनार खाप गांव के समीप से एक बाइक सवार धंधेबाज को 130 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एएसआई महेंद्र पासवान ने की है. बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब धंधेबाज शराब लेकर उक्त रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना के बाद पुलिस बल को सतर्क कर उसका इंतजार किया गया। नजदीक पहुंचने पर उसे कब्जे में लिया।