तरबगंज: पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित एक आरोपी को वजीरगंज पुलिस ने अशोकपुर टिकिया तिराहा से किया गिरफ्तार
वजीरगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने रविवार को बताया की पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार की देर रात गस्त के दौरान आरोपी ताजिम अहमद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी थाना दुधारा जिला बस्ती को उप निरीक्षक रामधारी दिनकर अपनी टीम के साथ टीम ने अशोकपुर टिकिया तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना ।