तरबगंज: तुलसीपुर माझा में अवैध मिट्टी खनन करने वाले 3 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
तुलसीपुर माझा क्षेत्रीय लेखपाल विनीत कुमार द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। हल्का लेखपाल के साथ जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में प्रमोद यादव, उपेंद्र यादव, संतराम यादव निवासी साकीपुर द्वारा तीन ट्रॉलियों में मिट्टीयां भरी जा रही थी। खनन रुकवाते हुए सभी वाहन जब्त कर थाने लाये गए थे।इसकी जांच खनन अधिकारी को सौंपी गयी थी।