तरबगंज: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गोंडा SP ने गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या धाम में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गोंडा अयोध्या बॉर्डर का मध्य रात्रि में किया निरीक्षण एवं बताया की बॉर्डर पर लगातार 24 घंटे बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है ,सीमा पर पुलिस पीएसी व RAF फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है,