तरबगंज: दुल्लापुर गांव में दबंगों के द्वारा ईंट से महिला की पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
दुल्लापुर गांव में ईंट से एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता अनीता पत्नी धर्मेंद्र निषाद ने रविवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि पड़ोसी रामसूरत और उसके परिजनों ने बच्चों के बीच कुत्ते को लेकर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट की है, जिससे उसे काफी चोटें आई है। जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।