तरबगंज: करनीपुर डिहवा निवासी व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने मृतक दिखाकर कटवा दी वृद्धावस्था पेंशन
करनीपुर डिहवा निवासी राममणि पान्डेय ने शनिवार को बताया की मुझे पहले वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। लेकिन अज्ञात लोगो ने मुझे मृतक दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन कटवा दी है । जिससे वह काफी परेशान है,और उन्होंने तरबगंज तहसील में शिकायती पत्र भी दिया था पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। हताश वृद्ध ने अब तरबगंज ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर एडीओ समाज कल्याण विभाग से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग उठाई है।