दादरी: रूपवास गोल चक्कर के पास पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नगदी व अन्य सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस में सोमवार को कार्रवाई करते हुए सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मौके से चोरी किए हुए सोने चांदी के आभूषण ₹20,041 नगद, मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से शमशाद व शाहरुख के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय की आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।