लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए। बेरोजगारी, बिजली कटौती, खाद संकट और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।