आज दिनांक 12.10.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, रोहतास डॉ आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों, विकास योजनाओं की प्रगति एवं अंतर-विभागीय समस्याओं की समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित CWJC/MJC मामलों में इस सप्ताह न्यूनतम 30 मामलों में माननीय उच्च न्यायालय में प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। समीक्षा के दौरान सहयोग एवं SLSP पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को भू-मापी, अभियान बसेरा-2, दाखिल-खारिज, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भूमि उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान एवं कायाकल्प अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा योजनाओं से संबंधित जियो-टैग्ड फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए भूमि संबंधी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर समाधान करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त, संकल्प पोर्टल पर औचक निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन समय पर अपलोड करने, विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने तथा अधीनस्थ पदाधिकारियों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#IPRD
#BiharGovernment
#ReviewMeeting
#PublicService
#CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Oct 12, 2026