हसपुरा: लोक आस्था के महा पर्व छठ पर्व को लेकर हसपुरा बाजार के कनाप रोड मोहल्ला में डेंजर क्लब की हुई बैठक
हसपुरा बाजार के कनाप रोड मोहल्ला स्थित एबीसी कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान के सभागार में सोमवार को छठ पूजा की तैयारी को लेकर डेंजर क्लब के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में छठी मईया की प्रतिमा रखने, आकर्षक पंडाल बनाने, छठी अहरा घाट तक लाईट लगाने व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई।