गिरिडीह के धनवार से बड़ी खबर।
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड की मकडीहा पंचायत में दो नाबालिग जोड़ों की शादी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों की पहल पर दोनों जोड़ों की शादी मकरबाड़ी मंदिर में करा दी गई।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने 29 अक्टूबर को जांच की और परिजनों से पूछताछ की।
वहीं, घोड़थंभा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बाल विवाह की इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गिरिडीह की ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए PNA NEWS INDIA।