Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, पटना से दिल्ली तक सफर होगा महज 4 घंटे 41 मिनट: अश्विनी वैष्णव पटना में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले बजट में दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना तक बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिहार को तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री के अनुसार, बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद पटना से दिल्ली का सफर घटकर लगभग 4 घंटे 41 मिनट का रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बुलेट ट्रेन का विस्तार पटना से सिलीगुड़ी तक किए जाने की योजना है, जिसकी तैयारियां आने वाले समय में शुरू की जाएंगी।

Bihar, India | Jun 19, 2026