रायसेन: सलामतपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई नहीं होने से किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम
Raisen, Raisen | May 2, 2026 रायसेन। समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को सलामतपुर-भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास चक्का जाम कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।