मानिकपुर बस स्टॉप पर महीनों से पाइप लीकेज, रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर बस स्टॉप पर पाइप लीकेज के चलते पिछले कई महीनों से लगातार पानी बह रहा है। पाइप का कनेक्शन टूटने के कारण प्रतिदिन कई लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, पानी जमा होने से आसपास की जगह पर कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, पाइप का कनेक्शन काफी समय से टूटा हुआ है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और इस दौरान यहां से प्रतिदिन अधिकारी एवं जिम्मेदार लोग गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा है।
एक ओर पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर मानिकपुर बस स्टॉप पर लगातार पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लीकेज के कारण फैली कीचड़ से भी लोगों को दिक्कत हो रही है।
स्थानीय दुकानदारों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे पाइप के कनेक्शन को ठीक कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और लोगों को इस परेशानी से राहत मिलती है।
शीर्षक में समस्या और मांग उभारें